तीन पुलिसकर्मी, दो कैदी समेत 11 संक्रमित
कोरोना की पुष्टि होने के बाद उक्त व्यक्तियों को कोविड 19 मैनेजमेंट अस्पताल रिची लिट्टीपाड़ा में भर्ती कराया गया है।
पाकुड़ : उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने रविवार की शाम आठ व सोमवार की सुबह तीन कोरोना पॉजिटिव केस मिलने की पुष्टि की है। कोरोना की पुष्टि होने के बाद उक्त व्यक्तियों को कोविड 19 मैनेजमेंट अस्पताल रिची, लिट्टीपाड़ा में भर्ती कराया गया है। इसमें तीन पुलिसकर्मी, दो कैदी तथा अन्य शामिल हैं। सभी का समुचित इलाज चल रहा है। जिले में अब कुल पॉजिटिव केस की संख्या 118 पहुंच गई है।
जिला प्रशासन के अनुसार रविवार की रात मिले आठ कोरोना पॉजिटिव में से पाकुड़ प्रखंड के तीन, पाकुड़िया प्रखंड के चार एवं हिरणपुर प्रखंड के एक मरीज शामिल है। इसमें सात पुरुष व एक महिला है। पाकुड़िया प्रखंड से मिले चार संक्रमितों में तीन पुरुष है, जिसका उम्र 16 से 30 वर्ष के बीच है। वहीं, एक महिला जिसकी उम्र 26 वर्ष है। दो पुरुष पाकुड़िया थाना में पदस्थापित हैं। एक पुरुष मंगलाबांध एवं एक महिला राधानगर निवासी है। पाकुड़ प्रखंड से मिले तीन कोरोना पॉजिटिव में तीन पुरुष है। जिनकी उम्र 25 से 56 वर्ष के बीच है। दो स्वास्थ्य कर्मी के परिवार के सदस्य हैं।
हिरणपुर प्रखंड के वीरग्राम निवासी एक पुरुष कोरोना पॉजिटिव है जिसका उम्र 25 वर्ष है। जिले में अब कुल सक्रिय केस की संख्या 118 हो गई है। वहीं, सोमवार की सुबह मिले तीन केस में से पाकुड़ प्रखंड से दो एवं महेशपुर प्रखंड से एक शामिल है। पाकुड़ में मिले दो कोरोना पॉजिटिव मंडल कारा पाकुड़ के कैदी हैं। जिसका उम्र 30 से 36 वर्ष के बीच है। वहीं, महेशपुर प्रखंड से मिले एक कोरोना पॉजिटिव रदीपुर आउटपोस्ट में तैनात पुलिस जवान है।