किरासन तेल छिड़कर आत्मदाह का प्रयास
पाकुड़ : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पृथ्वीनगर गांव की एक महिला ने शुक्रवार को किरासन तेल छिड
पाकुड़ : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पृथ्वीनगर गांव की एक महिला ने शुक्रवार को किरासन तेल छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किया। शरीर में आग लगने से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। पति-पत्नी के बीच कुछ दिनों से विवाद चलने के कारण महिला तारा सरकार (26) ने शरीर में किरासन तेल छिड़ककर आग लगा ली। इसकी सूचना मिलते ही ग्रामीण पहुंचे और आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गया। घटना के समय घर पर कोई नहीं था। घटना की सूचना मिलते ही पति व अन्य परिजन फरार हो गए हैं।
चिकित्सक ने महिला तारा सरकार का शरीर 70 फीसद से भी अधिक जलने की पुष्टि की। महिला की हालत नाजुक बनीं हुई है। महिला को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाके लिए बंगाल रेफर कर दिया गया है। इसकी सूचना मिलते ही मुफ्फसिल थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंच महिला का बयान लेने का प्रयास किया, लेकिन महिला की हालत काफी गंभीर रहने के कारण बयान नहीं हो सका। खबर भेजे जाने तक महिला की हालत गंभीर बनीं हुई थी। मुफ्फसिल थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि महिला 70 फीसद से भी अधिक जली है। उसकी हालत काफी नाजुक बनी हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि पति के साथ विवाद के कारण महिला ने आत्मदाह का प्रयास की है।