घर-घर जाकर करें मतदाता सूची का पुनरीक्षण
संवाद सूत्र महेशपुर (पाकुड़) प्रखंड कार्यालय के सभागार में बुधवार को बीडीओ उमेश मंडल
By JagranEdited By: Published: Wed, 11 Aug 2021 07:06 PM (IST)Updated: Wed, 11 Aug 2021 07:06 PM (IST)
संवाद सूत्र, महेशपुर (पाकुड़): प्रखंड कार्यालय के सभागार में बुधवार को बीडीओ उमेश मंडल ने बीएलओ एवं पर्यवेक्षकों के साथ मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को लेकर बैठक की। बताया कि 31 अक्टूबर तक मतदाता सूची से नाम हटाने का कार्य घर-घर जाकर करना है। एक नवंबर को मतदाता सूची का ड्राफ्ट तैयार करने की तिथि निर्धारित की गई है। एक से 30 नवंबर तक तैयार ड्राफ्ट पर दावा आपत्ति का कार्य होगा। 20 दिसंबर को दावा आपत्ति का निष्पादन किया जाएगा। पांच जनवरी 2022 को मतदाता सूची का फाइनल प्रकाशन किया जाएगा। बैठक में वरीय जन सेवक महेंद्र सिंह एवं निर्वाचन शाखा में प्रतिनियुक्त शिक्षक रवींद्र कुमार ने भी बारी-बारी से उपस्थित पर्यवेक्षकों एवं बीएलओ को जानकारी दी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें