दिव्यांगों को किया सम्मानित, मरीजों में बांटे फल
संवाद सहयोगी पाकुड़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा की ओर से आयोजित सेवा सप्ता
संवाद सहयोगी, पाकुड़ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा की ओर से आयोजित सेवा सप्ताह कार्यक्रम रविवार को संपन्न हुआ। समापन समारोह में भाजपा नेत्री मीरा प्रवीण सिंह सहित भाजपा नेताओं ने कई दिव्यांगों को सम्मानित किया। इसके पूर्व अहले सुबह शहर के हरिणडांगा बाजार स्थित ठाकुरबाड़ी छठ घाट एवं आसपास क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्वच्छता अभियान में युवक-युवतियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। वहीं इस अभियान के माध्यम से असहाय तथा अन्य लोगों के बीच घर-घर जाकर मास्क और सैनिटाइजर का वितरण किया गया। कार्यक्रम के अंत में शहर के पीके पाठक मेमोरियल अस्पताल में इलाजरत मरीजों के बीच फल वितरण किया गया। कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के उपलब्धियों से लोगों को अवगत कराया। इस अवसर पर पंकज कुमार साह, रतन भगत, गणेश रजक, सूरज भगत, अभिषेक गुप्ता, असीम मंडल, शिखा देवी, बेला मजूमदार, मोना पाल आदि मौजूद थे।