उप मुखिया ने साजिश कर केस में फंसाया
पाकुड़ हिरणपुर प्रखंड के धोवाडांगा पंचायत के उप मुखिया विकास कुमार साहा ने षड्यंत्र
पाकुड़ : हिरणपुर प्रखंड के धोवाडांगा पंचायत के उप मुखिया विकास कुमार साहा ने षड्यंत्र कर गांव के ही कृष्ण साहा व गोपाल साहा को झूठा केस में फंसाया है। धोवाडांगा के ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक से सोमवार को लिखित शिकायत की है। प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर उप मुखिया से कृष्ण साहा व गोपाल साहा का काफी दिनों से दुश्मनी चल रही है। ग्रामीणों ने उप मुखिया के खिलाफ मजदूरों का लाखों रुपये गबन करने का आरोप भी लगा चुके हैं। मामला लंबित पड़ा हुआ है।
ग्रामीणों ने शिकायत में जिक्र किया है कि उप मुखिया विकास कुमार साहा के साथ कृष्ण साहा तथा गोपाल साहा का काफी दिनों से दुश्मनी चल रही है। उप मुखिया पर मजदूरी गबन करने का आरोप लगने के बाद विवाद और भी गहरा गया। हालांकि मामला लंबित पड़ा हुआ है। उप मुखिया ने प्रधानमंत्री आवास योजना में रुपये लेने के मामले में कृष्ण साह और गोपाल साह को झूठा केस में फंसाया दिया। कहा है कि कृष्ण साहा व गोपाल साहा प्रधानमंत्री आवास के कार्यकर्ता नहीं हैं। उक्त दोनों व्यक्ति जिस वार्ड में प्रधानमंत्री आवास का निर्माण हो रहा है उस वार्ड के निवासी भी नहीं हैं। ग्रामीणों ने कहा कि जांच के क्रम में एसडीपीओ के समक्ष प्रस्तुत किए गए गवाह लखनपुर निवासी निरंजन साह, धोवाडांगा निवासी विजय साहा और हराधन साहा उपमुखिया का खास आदमी है। जिस कारण जानबूझ कर उक्त लोगों को एसडीपीओ के समक्ष खड़ा किया गया। ग्रामीणों ने मांग किया है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई करें।