हक के लिए आंगनबाड़ी सेविकाओं ने दिया धरना
महेशपुर (पाकुड़): प्रखंड मुख्यालय स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय के सामने गुरुवार को प्रखंड की सेव
महेशपुर (पाकुड़): प्रखंड मुख्यालय स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय के सामने गुरुवार को प्रखंड की सेविका सहायिकाओं ने धरना दिया। इस दौरान सेविकाओं ने सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। ये नौ सूत्री मांगों को लेकर सात मई से आंदोलन कर रही है। संघ की अध्यक्ष कोशिला देवी ने बताया कि जबतक सरकार उनकी मांग नहीं मानेगी उनका अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगा। वहीं सेविका एवं सहायिका के हड़ताल पर जाने से प्रखंड के आंगनबाडी केंद्र बंद पड़े हैं। मौके पर सचिव रुथ किस्कू, कोषाध्यक्ष रेखा दास, हिरामुनि माड़िया, साराबानु खातून, रेशमी किस्कू, उमेशा खातून, मुमताज बेगम, नसरीना खातुन, लीला पहाड़िन, सुहागिनी पहाड़िन, सावित्री मरांडी, बासंतीलता मुर्मू, बिमला हेम्ब्रम मुख्यरूप से मौजूद थी।