पंजाब सरकार को बर्खास्त करने की मांग
पंजाब दौरे के दौरान प्रधानमंत्री की सुरक्षा में हुई चूक के विरोध में शहर के आंबेडकर चौक पर सोमवार को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने धरना दिया। यह धरना मोर्चा के नगर अध्यक्ष गणेश रजक के नेतृत्व में किया गया।
संवाद सहयोगी, पाकुड़ : पंजाब दौरे के दौरान प्रधानमंत्री की सुरक्षा में हुई चूक के विरोध में शहर के आंबेडकर चौक पर सोमवार को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने धरना दिया। यह धरना मोर्चा के नगर अध्यक्ष गणेश रजक के नेतृत्व में किया गया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमृत पांडेय ने कहा कि पंजाब यात्रा में कांग्रेस सरकार द्वारा किए गये सुरक्षा चूक व उसके बाद संवैधानिक व संघीय व्यवस्था को लगातार अपमानित करने का कार्य किया जा रहा है। भाजपाइयों ने इस धरना के माध्यम से पंजाब की कांग्रेस की सरकार को अविलंब बर्खास्त करने की मांग की। उन्होंने कहा कि संवैधानिक व्यवस्था के अंतर्गत राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री जिस प्रदेश में दौरे पर जाते हैं, उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी राज्य सरकार की होती है। दुर्भाग्य है कि कांग्रेस नेतृत्व ने पंजाब सरकार द्वारा जिस प्रकार प्रधानमंत्री की जान से खिलवाड़ कर उनकी सुरक्षा में कोताही बरती वह निदंनीय है। इस धरना में मुख्य रूप से भाजपा नगर अध्यक्ष पंकज कुमार साह, पिका पटेल, मोहन सरकार,राजा साह, रंजीत रजक,विक्रम रजक, अभिजीत दास, सोनू रविदास सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।