50 के बदले 25 किलो मिलता राशन, प्रदर्शन
संवाद सूत्रमहेशपुर (पाकुड़) परियारदहा गांव के लाभुकों को पिछले तीन माह का राशन नह

संवाद सूत्र,महेशपुर (पाकुड़): परियारदहा गांव के लाभुकों को पिछले तीन माह का राशन नहीं मिला है। इससे लाभुक आक्रोशित हैं। लाभुकों ने डीलर सोनोती हेम्ब्रम पर राशन नहीं देने का आरोप लगाते हुए बुधवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय पर प्रदर्शन किया। ग्रामीण लुखी हेम्ब्रम, सोनोती मुर्मू, नाचन टुडू, प्रेमशिला टुडू, सानिया सोरेन, जोतिन पाल समेत दर्जनों कार्ड धारियों ने बताया कि डीलर बीते अगस्त, सितंबर एवं अक्टूबर माह का राशन नहीं दिया है। डीलर से राशन की मांग करने पर बहाना बनाकर लाभुकों को भगा दिया जाता है। जब डीलर से पूछा किया जाता है तो मुफ्त में वितरण करने का राशन उसे नहीं मिलने की बात कही जाती है। अगर किसी कार्डधारी का चावल 50 किलो मिलना चाहिए तो डीलर उसे 25 किलो यानी आधा चावल ही देती है। इस बात को लेकर डीलर के खिलाफ तीन बार आपत्ति दर्ज कराई गई। बावजूद उक्त डीलर ने कभी वितरण में सुधार नहीं किया। कार्ड धारियों की मांग है कि उक्त राशन डीलर को हटाकर दूसरे डीलर से राशन वितरण की व्यवस्था की जाए। साथ ही डीलर सोनोति हेम्ब्रम से पहले का तीन माह के का राशन दिलाने का भी आग्रह लाभुकों ने प्रखंड प्रशासन से किया है। इस संबंध में बीडीओ ने बताया कि मामले की जांच करा कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
Edited By Jagran