महेशपुर की सड़कों का बुरा हाल
संवाद सूत्र महेशपुर (पाकुड़) सड़कें विकास का पैमाना तय करती है। अच्छी सड़कें क्षेत्र क
संवाद सूत्र, महेशपुर (पाकुड़) : सड़कें विकास का पैमाना तय करती है। अच्छी सड़कें क्षेत्र की आधारभूत संरचना को सशक्त बनाती है। जहां की सड़कें अच्छी होती है उस क्षेत्र का विकास भी तेजी से होता है। प्रखंड क्षेत्र के अधिकतर सड़कें जर्जर होने के कारण कारण है महेशपुर प्रखंड आज भी विकास में पीछे है। प्रखंड मुख्यालय के दर्जनों मुख्य सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। राहगीर इन सड़कों से गुजरने में हिचकते हैं। कागजपुर गांव से भटांडा, कांसादिघी, रघुनाथपुर, दमदमा गांव जाने वाली एकमात्र मुख्य सड़क काफी जर्जर है। सड़क में गड्ढा है या गड्ढे में सड़क इसका अनुमान राहगीर भी नहीं लगा पाते। लगभग 7 किलोमीटर तक सड़क पूरी तरह जर्जर रहने के कारण राहगीर इस सड़क से सफर करना नहीं चाहते हैं। बाइक या अन्य वाहनों का सफर तो छोड़ दीजिए, लोग पैदल भी उक्त सड़क से चल नहीं सकते। सड़क जर्जर रहने के कारण दुर्घटनाएं भी बहुत ज्यादा होती है। ग्रामीणों ने कई बार इस सड़क की समस्या को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराया, परंतु समस्या का समाधान नहीं हो पाया।