पाकुड़ में कूड़े से बनेगी खाद
स्वच्छ भारत अभियान के तहत शहर में ऑटो टीपर वाहन से कचरा उठाव शुरू हुआ।
जागरण संवाददाता, पाकुड़ : स्वच्छ भारत अभियान के तहत शहर में ऑटो टीपर वाहन से कचरा उठाने का काम गुरुवार से शुरू हुआ। सिदो-कान्हु पार्क से गुरुवार को नगर परिषद अध्यक्ष संपा साहा, उपाध्यक्ष सुनील कुमार ¨सहा, बीस सूत्री उपाध्यक्ष विवेकानंद तिवारी, जिप अध्यक्ष बाबूधन मुर्मू व कार्यपालक पदाधिकारी जीतेन्द्र कुमार देव ने हरी झंडी दिखाकर वाहन रवाना किया। इस कूड़े से खाद बनेगी।
नगर परिषद को कुल 21 ऑटो टीपर वाहन मिलना है। छह वाहन अभी मिल चुके हैं। इनसे कचरा उठाने का काम किया जा रहा है। ठोस कचरा प्रबंधन के लिए यह कवायद हो रही है। नगर परिषद अध्यक्ष संपा साहा ने कहा कि इन वाहनों से वार्ड का कूड़ा उठाया जाएगा। घरों से निकलने वाले कूड़े को भी उठाया जाएगा। ताकि शहर साफ-सुथरा हो। कूड़ा चापाडांगा स्थित ठोस कचरा प्रबंधन परियोजना स्थल पर फेंका जाएगा। उससे खाद बनाई जाएगी। कार्यपालक पदाधिकारी सह एसडीओ ने कहा कि अन्य 15 ऑटो टीपर वाहन भी जल्द मिलेंगे। अनुग्रहीत प्रसाद साह, हिसाबी राय, जिप उपाध्यक्ष मुकेश कुमार शुक्ला आदि थे।