Move to Jagran APP

संजू प्रधान के मौत की हो सीबीआइ जांच

सिमडेगा में उन्मादी हिसा में संजू प्रधान की मौत की सीबाआइ जांच की मांग को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रखंड मुख्यालय में धरना दिया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 11 Jan 2022 08:48 PM (IST)Updated: Tue, 11 Jan 2022 08:48 PM (IST)
संजू प्रधान के मौत की हो सीबीआइ जांच
संजू प्रधान के मौत की हो सीबीआइ जांच

जागरण टीम, पाकुड ़: सिमडेगा में उन्मादी हिसा में संजू प्रधान की मौत की सीबाआइ जांच की मांग को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रखंड मुख्यालय में धरना दिया। मंडल अध्यक्ष अरुण चौधरी व नगर अध्यक्ष पंकज साह ने इसका नेतृत्व में किया। धरना के माध्यम से राज्यपाल के नाम बीडीओ को ज्ञापन भी सौंपा गया।

loksabha election banner

महेशपुर में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। संजू प्रधान की पत्नी को सरकारी नौकरी एवं 10 लाख मुआवजा देने तथा स्वजनों को सुरक्षा देने की मांग की गई। धरना प्रदर्शन का नेतृत्व महेशपुर मंडल अध्यक्ष साधन ठाकुर कर रहे थे। इसमें जिलाध्यक्ष बलराम दुबे शामिल हुए। बाद में राजपाल के नाम एक ज्ञापन प्रखंड विकास पदाधिकारी को सौंपा गया। धरना प्रदर्शन में राजेंद्र शेखर सिंह, नरेन साह, बीरबल मंडल, मोजेश टुडू, शीला रानी हेम्ब्रम, आशीष कुमार सिंह, अरुण भगत, गोपाल भगत समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

हिरणपुर में झारखंड में लचर कानून व्यवस्था को लेकर मंगलवार को भाजपाइयों ने राज्यपाल के नाम बीडीओ उमेश कुमार स्वांसी को ज्ञापन सौंपा। प्रखंड अध्यक्ष कैलाश प्रसाद सिंह ने बताया कि सिमडेगा में संजू प्रधान की उन्मादी भीड़ ने निर्मम हत्या कर दी। इसकी सीबीआइ जांच की मांग की गई है। इस मौके पर किस्तु सोरेन, जयंत मंडल, ध्रुव साहा, नरेन साहा, अजित ठाकुर, अमर साहा, प्रेम मंडल, दारिक मंडल, सुदीप दे आदि उपस्थित थे।

पाकुड़िया केयज्ञ मैदान में भाजपा की ओर से धरना का आयोजन प्रखंड अध्यक्ष विजय भगत के नेतृत्व में किया गया। इसमें पूर्व विधायक सह प्रदेश मंत्री मिस्त्री सोरेन शामिल हुए। उन्होंने कहा कि जेएमएम सरकार आदिवासी एवं दलित विरोधी है। धरना के दौरान जिलाध्यक्ष बलराम दुबे ने हेमंत सरकार को निक्कमा, गुंडो का शरण दाता, उग्रवादी संरक्षक तथा तोलाबाज कहते हुए संजू प्रधान हत्या की सीबीआइ जांच की मांग की। धरना को जिला उपाध्यक्ष तपन मंडल, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष जयसेन बेसरा, हृदयानंद भगत, बर्षण टुडू ने भी संबोधन किया। मंच संचालन किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष राजेश मुर्मू ने किया। मौके पर उपाध्यक्ष उमा शंकर सिंह, अभिमन्यु भंडारी, संजीव भगत, बर्षण टुडू, राजेश मुर्मू, शुकलाल मिर्धा, निरंजन भगत, शुति लाल राय, मनोज पाल, गुड्डू चौधरी सह दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.