राज्य में सुरक्षित नहीं झारखंड की बेटियां
कार्यकर्ताओं ने साहिबगंज के बरहेट थाना क्षेत्र की नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म व हत्या की घटना पर आक्रोश प्रकट किया। कहा कि झारखंड की बेटियां राज्य में सुरक्षित नहीं हैं।
पाकुड़ : भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बुधवार की शाम शहर के गांधी चौक से कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने साहिबगंज के बरहेट थाना क्षेत्र की नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म व हत्या की घटना पर आक्रोश प्रकट किया। कहा कि झारखंड की बेटियां राज्य में सुरक्षित नहीं हैं।
कैंडल मार्च का समापन आंबेडकर चौक पर किया गया। कैंडल मार्च में प्रमुख रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष बलराम दुबे, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रसन्ना मिश्रा, पूर्व विधायक बेनी प्रसाद गुप्ता, नगर परिषद अध्यक्ष सम्पा साहा, उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिन्हा, अनुग्राहित प्रसाद साह, नेता हिसाबी राय उपस्थित थे।