Move to Jagran APP

घर-घर सरकारी योजनाओं की जानकारी देंगे भाजपाई

पाकुड़ गोकुलपुर स्थित जिला कार्यालय में गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं का तीन दिवसीय प्रशिक्ष

By JagranEdited By: Published: Thu, 21 Feb 2019 05:59 PM (IST)Updated: Thu, 21 Feb 2019 05:59 PM (IST)
घर-घर सरकारी योजनाओं की जानकारी देंगे भाजपाई
घर-घर सरकारी योजनाओं की जानकारी देंगे भाजपाई

पाकुड़ : गोकुलपुर स्थित जिला कार्यालय में गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ। प्रदेश से आए प्रशिक्षक सह संयोजक राजवीर कुमार ने कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी देने की अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार गरीबों के हित को लेकर कई योजनाएं चला रही हैं। प्रशिक्षण में पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मोर्चा के कार्यकर्ता शामिल हुए। मौके पर पार्टी के जिला महामंत्री बलराम दुबे, जिला परिषद अध्यक्ष बाबूधन मुर्मू, शर्मिला रजक, शबरी पाल, सुदीप तिरीवेदी, धर्मेन्द्र त्रिवेदी, पंकज साहा, असीम मंडल ,सोहन मंडल जयन्त मंडल सहित अन्य मौजूद थे। पेटी में लिया लोगों के सुझाव

loksabha election banner

पाकुड़ : भारत के मन की बात मोदी के साथ कार्यक्रम के तहत शहर के इंदिरा चौक के समीप गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं के कार्यक्रम का आयोजन कर पेटी लगाई। जिसमें लोगों का सुझाव लिया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व नगर अध्यक्ष धर्मेन्द्र त्रिवेदी ने किया। मौके पर मौजूद पार्टी के जिला महामंत्री बलराम दुबे, जिला परिषद अध्यक्ष बाबूधन मुर्मू, शर्मिला रजक, शबरी पाल सहित अन्य ने कार्यक्रम को संबोधित कर सरकार की ओर से संचालित विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी दी। मौके पर पार्टी के पंकज साह, असीम मंडल, आलोक मंडल, सोहन मंडल, गुंजन साह , ¨पका पटेल, मनोरमा देवी, शिखा देवी, पार्वती देवी, निधि गुप्ता , ट्वींकल कुमारी सहित अन्य मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.