Move to Jagran APP

पुल से गिर कर बाइक सवार की मौत

संवाद सूत्र महेशपुर (पाकुड़) गुरुवार की रात चांडालमारा गांव के पास क्षतिग्रस्त पुल से गिरन

By JagranEdited By: Published: Sat, 21 Nov 2020 05:39 PM (IST)Updated: Sat, 21 Nov 2020 05:39 PM (IST)
पुल से गिर कर बाइक सवार की मौत
पुल से गिर कर बाइक सवार की मौत

संवाद सूत्र, महेशपुर (पाकुड़): गुरुवार की रात चांडालमारा गांव के पास क्षतिग्रस्त पुल से गिरने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं बाइक में सवार एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के भेटाटोला निवासी 35 साल के शकल हांसदा के रूप में हुई है। इस घटना में 28 साल के युवक जुगू मुर्मू घायल हो गया है।

loksabha election banner

दूसरे दिन शुक्रवार की सुबह महेशपुर थाना पुलिस घटना की जानकारी मिली। इसके बाद थाना के ब्रज किशोर सिंह, पुनीत गौतम, सुरेश प्रसाद सिंह, खुदीराम हेम्ब्रम पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और दोनों को महेशपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले कर गए। डॉक्टर ने शकल हांसदा को मृत घोषित कर दिया गया। जख्मी जुगू मुर्मू को बेहतर इलाज के लिए बंगाल रेफर कर दिया। जुगू मुर्मू ने बताया कि गुरुवार शाम को धान कटनी के लिए मजदूर की खोज में शकल हांसदा के साथ बाइक में सवार होकर चांडालमारा गांव आया था। दोनों को पता नहीं था कि चांडालमारा पुल एक साल पूर्व ही बीचोबीच टूटा हुआ है। दोनों दुर्घटनाग्रस्त पूल में सवार होकर तेज गति से आ रहे थे। इसी दौरान बाइक चालक शकल हांसदा को पुल क्षतिग्रस्त दिखाई पड़ा। बाइक में ब्रेक लगाने का प्रयास किया परंतु तब तक बाइक में सवार दोनों पुल के ऊपर से नीचे जा गिरे। जहां दोनों गंभीर अवस्था में रात भर पुल के नीचे ही पड़े रहे। ज्यादा रात होने के कारण ग्रामीणों को इसकी जानकारी नहीं हुई की पुल के नीचे दुर्घटनाग्रस्त होकर कोई पड़ा हुआ है। सुबह जब ग्रामीणों को पता चला तो ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गया। ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना महेशपुर पुलिस को दी गई। महेशपुर पुलिस दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त करते हुए शुक्रवार को मृतक शकल हांसदा के शव को पोस्टमार्टम के लिए पाकुड़ भेज दिया। इधर घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने शुक्रवार को प्रशासन के खिलाफ नाराज होकर हंगामा शुरू कर दिया। घटना की जानकारी पुलिस द्वारा महेशपुर बीडीओ उमेश मंडल को दी गई। बीडीओ को बताया कि पुल टूटे हुए लगभग डेढ़ साल बीत चुका है। परंतु संबंधित विभाग एवं अधिकारी द्वारा अभी तक पुल निर्माण को लेकर कोई ध्यान नहीं दिया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर प्रशासन समय पर पुल के दोनों छोर पर बैरिकेडिग करवा देता तो दुर्घटना नहीं होती।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.