Move to Jagran APP

चमगादड़ ने ठप कर दी चार घंटे तक बिजली आपूर्ति

संस पाकुड़ गुरुवार की तड़के करीब चार बजे स्थानीय बल्लभपुर पावर सब स्टेशन (पीएसएस) क्षेत्र

By JagranEdited By: Published: Thu, 13 Aug 2020 05:09 PM (IST)Updated: Thu, 13 Aug 2020 05:09 PM (IST)
चमगादड़ ने ठप कर दी चार घंटे तक बिजली आपूर्ति
चमगादड़ ने ठप कर दी चार घंटे तक बिजली आपूर्ति

संस, पाकुड़: गुरुवार की तड़के करीब चार बजे स्थानीय बल्लभपुर पावर सब स्टेशन (पीएसएस) क्षेत्र स्थित लोटामार गांव के निकट 33 हजार केवी लाइन की दो तारों के बीच एक चमगादड़ फंस गया। इसके कारण इस पीएसएस के सभी पांच फीडर की बिजली आपूर्ति चार घंटे तक बाधित हो गई। वहीं इस घटना एवं अन्य कारणों से सुबह 6.49 बजे तक चार बार स्थानीय पावर सब ग्रिड में ट्रिप हुई। इससे भी थोड़े-थोड़े समय तक ग्रिड से विद्युत की आपूर्ति नहीं हो पाई। विद्युत विभाग के कनीय अभियंता दिलेश्वर महतो ने बताया कि मालपहाड़ी व बल्लभपुर पीएसएस के बीच लोटामारा गांव के पास 33 हजार केवी लाइन की दो तारों के बीच एक चमगादड़ के फंस जाने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इसकी सूचना पाकर फंसे चमगादड़ को निकाला गया। इसके बाद 8 बजे से इस पीएसएस से विद्युत की आपूर्ति बहाल हो पाई। ग्रिड के सहायक कार्यपालक अभियंता चंदन कुमार सिंह ने बताया कि विद्युत तार में चमगादड़ के फंसने के बाद व अन्य कारणों से आज सुबह पौने सात बजे तक चार बार ग्रिड में ट्रिप हुई। इसके चलते यहां से थोड़े - थोड़े समय तक बिजली की आपूर्ति नहीं हो पाई।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.