Move to Jagran APP

श्रम कानून में सुधार से देश के श्रमिक होंगे सुरक्षित

संवाद सहयोगी पाकुड़ भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को सदर प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में श्र

By JagranEdited By: Published: Tue, 03 Nov 2020 07:04 PM (IST)Updated: Tue, 03 Nov 2020 07:04 PM (IST)
श्रम कानून में सुधार से देश के श्रमिक होंगे सुरक्षित
श्रम कानून में सुधार से देश के श्रमिक होंगे सुरक्षित

संवाद सहयोगी, पाकुड़ : भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को सदर प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में श्रमिकों के बीच श्रम सुधार नियमों से संबंधित पत्रक का वितरण किया। कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे भाजपा के जिलाध्यक्ष बलराम दुबे ने श्रमिकों को श्रम सुधार नियमों से अवगत कराया। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने देश में व्यापक रूप से श्रम कानून में सुधारने के लिए कदम बढ़ाया है। इन ऐतिहासिक सुधारों से न केवल देश के श्रमिकों के हित सुरक्षित होंगे, बल्कि उन्हें कई और अधिकार भी प्राप्त होंगे। उद्योग धंधों एवं व्यापार को बढ़ावा मिलने से रोजगार के अवसर में भारी वृद्धि होगी।

loksabha election banner

पूर्व विधायक वेणी प्रसाद गुप्ता ने कहा कि नए श्रम कानून में 50 करोड़ से अधिक संगठित, असंगठित तथा स्वनियोजित कामगारों के लिए न्यूनतम मजदूरी, सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार के अवसर आदि का प्रावधान किया गया है। भाजपा नेत्री मीरा प्रवीण सिंह ने कहा कि महिला कामगारों को पुरुष कामगारों के समान वेतन और दुर्घटना की स्थिति में जुर्माने का 50 प्रतिशत भाग कामगार को अन्य बकायों के साथ दिया जाएगा। प्रवासी कामगारों पर पहली बार ध्यान देते हुए उन्हें वर्ष में एक बार गृह नगर की यात्रा के लिए नियोक्ता से यात्रा भत्ता प्राप्त होगा। पत्रक वितरण कार्यक्रम में अमृत पांडेय, पंकज कुमार साह, असीम मंडल, पिटू यादव, रतन भगत आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.