पोषण युक्त आहार के प्रति महिलाओं को करें जागरूक
संवाद सूत्र महेशपुर (पाकुड़) प्रखंड मुख्यालय स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में शुक्रवार को पोषण
संवाद सूत्र, महेशपुर (पाकुड़) : प्रखंड मुख्यालय स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में शुक्रवार को पोषण माह अभियान के तहत क्षमतावर्धन सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कुल 60 सेविकाओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मृदा वैज्ञानिक डा. विनोद कुमार ने किया। वैज्ञानिक डा. विनोद ने कार्यक्रम के उद्देश्य से सेविकाओं को अवगत कराया। उन्होंने सेविकाओं से आग्रह किया कि पोषण युक्त आहार के प्रति महिलाओं को जागरूक करें।
प्रशिक्षक सह वैज्ञानिक डा. विनोद ने बताया कि यहां से प्रशिक्षण प्राप्त कर सेविकाएं आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण वाटिका लगाने में सहयोगी करेगी। पोषण वाटिका में सालों भर पोषण युक्त सब्जी उपजेगा। इफको के तरफ से प्रशिक्षुओं के बीच सब्जी का बीच व उर्वरक का वितरण किया गया। सब्जी बीजों में मुख्यत: गाजर, पालक, टमाटर, बैगन, सहजन तथा उर्वरक में एजेटो वैक्टर इत्यादि का वितरण किया गया। सभी प्रशिक्षुओं को पोषण वाटिका तैयार करने हेतु लेआउट डिजाइन एवं मौसम के अनुसार विभिन्न सब्जी फसल एवं फल लगाने का तरीका भी बताया गया। पोषण वाटिका में सब्जियों का चयन पोषण के आधार पर किया जाएगा। पोषण वाटिका में कीटनाशक रहित एवं न्यूनतम रसायन उर्वरक की विधि को प्रदर्शित किया जाएगा। इस मौके पर कृषि विज्ञान केंद्र के अन्य अधिकारी शामिल थे।