दुष्कर्म के आरोपित को किया गिरफ्तार
हिरणपुर (पाकुड़) स्थानीय थाना पुलिस ने सोमवार की सुबह देवापाड़ा गांव में छापेमारी कर दुष्कर्म के आरोपित को गिरफ्तार किया है।
संवाद सूत्र, हिरणपुर (पाकुड़) : स्थानीय थाना पुलिस ने सोमवार की सुबह देवापाड़ा गांव में छापेमारी कर दुष्कर्म के आरोपित दिवाकर प्रसाद साहा को गिरफ्तार किया है। थाना क्षेत्र के एक गांव की लकड़ी ने 19 जून को दिवाकर सहित एक अन्य के खिलाफ दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। एक आरोपित को पूर्व में ही जेल भेजा जा चुका है। मामला दर्ज होने की सूचना मिलते ही दिवाकर फरार हो गया था। इस कारण उनकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। पुलिस को सूचना मिली कि दिवाकर अपने घर पर है। सूचना पाकर एसआइ विवेक कुमार दुबे, एएसआइ सनातन मांझी ने देवापाड़ा गांव में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी मदन कुमार ने बताया कि दुष्कर्म मामले के आरोपित दिवाकर काफी दिनों से फरार था।