महिला कोषांग में 6 वादों का निपटारा
पाकुड़ रविवार को महिला थाना परिसर में महिला कोषांग की बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्
पाकुड़ : रविवार को महिला थाना परिसर में महिला कोषांग की बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता मुख्यालय डीएसपी संजय कुमार ने किया। डीएसपी ने कहा कि महिला कोषांग में महिला से संबोधित मामलों का निष्पादन किया गया। सभी मामले पति-पत्नी से संबंधित थे। मामलों का सुलह-समझौता के आधार पर निष्पादन किया गया। कहा कि महिलाओं के वादों के निष्पादन के लिए महिला कोषांग का गठन किया गया है। इसमें महिलाओं को शतप्रतिशत न्याय दिलाए जाने की दिशा में कार्य किया जाएगा। कोषांग में कुल 6 वादों का निष्पादन किया गया। इसमें महेशपुर थाना के चार, नगर थाना के एक व मालपहाड़ी ओपी थाना का एक मामला शामिल है। सभी मामलों का बारी-बारी से विचार- विमर्श कर निष्पादन किया गया। मौके पर महिला थाना प्रभारी मदन कुमार, डॉ. अनिता सिन्हा, शर्मिला हांसदा, शबरी पाल, सिखा देवी, अलोका देवी, सुशीला देवी, संतोषिमा मरांडी, सुमित्रा सिंहा, मीना बेगम, तीर्थशंकर शुक्ला सहित अन्य मौजूद थे।