4 साल में ही जर्जर हो गया प्लस टू विद्यालय भवन
संसू, हिरणपुर(पाकुड़): प्रखंड के हाथकाठी में पांच वर्ष पूर्व बनाया गया मॉडल प्लस टू विद्याल
संसू, हिरणपुर(पाकुड़): प्रखंड के हाथकाठी में पांच वर्ष पूर्व बनाया गया मॉडल प्लस टू विद्यालय का भवन जर्जर हो गया है। विद्यालय का दरबाजा, खिड़की भी टूट कर अस्त व्यस्त हो गया है। विद्यालय में पानी के लिए किया गया डीप बो¨रग भी धवस्त हो गया है। परंतु जिले के अधिकारियों का ध्यान विद्यालय की इस अव्यवस्था की ओर नहीं जा रहा है। जिसका खामियाजा यहां के छात्रों को भुगतना पड़ रहा है। हाथकाठी के मॉडल प्लस टू विद्यालय में करीब 300 बच्चे अध्ययनरत हैं। पेजयल की सुविधा नहीं रहने के कारण यहां के बच्चों को पानी के लिए अन्यत्र भटकना पड़ता है। इस विद्यालय में चाहरदीवारी नहीं रहने के कारण शाम को विधालय परिसर असमाजिक तत्वों का अड्डा बन जाता है। इसको लेकर विद्यालय प्रशासन द्वारा थाना में लिखित शिकायत भी की गई थी। विद्यालय के प्रधानाध्यापक पुलक कुमार मित्रा ने बताया कि वर्ष 2014 में जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देश पर जर्जर भवन को हैंडओवर लेना पड़ा था। उसी समय विद्यालय का दरवाजा, खिड़की पूरी तरह ध्वस्त था। स्थानीय स्तर पर जर्जर दरवाजा-खिड़की की मरम्मती करायी गई थी। इसके बावजूद वर्तमान में भवन की स्थिति ठीक नहीं है। वहीं परिसर में किये गए बो¨रग ध्वस्त हो जाने से पेयजल की गम्भीर स्थिति कायम है। बहरहाल विद्यालय की जर्जर हालात को लेकर अभिभावकों में नाराजगी देखी जा रही है।
कोट
इस संबंध में विद्यालय की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। विद्यालय में पेयजल की व्यवस्था का शीघ्र प्रयास किया जाएगा।
रजनी देवी
जिला शिक्षा पदाधिकारी, पाकुड़