पाकुड़ के 27700 किसानों को मिली पहली किस्त
पाकुड़ मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना का शनिवार को शुभारंभ किया गया। इसका उद्घाटन उप
पाकुड़: मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना का शनिवार को शुभारंभ किया गया। इसका उद्घाटन उपायुक्त कुलदीप चौधरी, जिप अध्यक्ष बाबूधन मुर्मू, डीडीसी रामनिवास यादव, डीएफओ महालिग कुमार, जिप उपाध्यक्ष मुकेश शुक्ला ने किया। उपायुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के तहत किसानों को प्रति एकड़ पांच हजार रुपये अनुदान के रूप में दी जा रही है। ताकि किसान बेहतर फसल उत्पादन कर सके ।
उपायुक्त ने कहा कि इस राशि का कृषक सदुपयोग करें। 27 हजार 700 किसानों को मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के तहत डीबीटी के माध्यम से पहली किस्त भेजी गई। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की संवेदनशील सोच व बेहतर नीतियों से ग्रामीण क्षेत्र लगातार उन्नत हो रहा है। जिले के कई किसान इजराइल का दौरा कर आएं हैं। कार्यक्रम को जिप अध्यक्ष सहित कई अन्य लोगों ने संबोधित किया। इसमें रांची में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखया गया। किसानों ने उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडु, मुख्यमंत्री रघुवर दास, कृषि मंत्री रणधीर सिंह का संबोधन सुना। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष संपा साहा, अपर समाहर्ता जय किशोर प्रसाद, बीस सूत्री उपाध्यक्ष विवेकानंद तिवारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी कुमार गौतम, बीस सूत्री सदस्य हिसाबी राय, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह समेत अन्य उपस्थित थे।
किसान सारथी रथ रवाना
उपायुक्त, जिप अध्यक्ष, डीडीसी समेत अन्य पदाधिकारी व प्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर किसान सारथी रथ को रवाना किया। रथ शहरी - ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर किसानों को मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के प्रति जागरूक करेगी।
मेला प्रदर्शनी सह जागरूकता शिविर लगा
मौके पर मेला प्रदर्शनी सह जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जहां कृषि, आत्मा, पशुपालन, गव्य व जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा स्टाल लगाया गया। आम जनों को संबंधित विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के संबंध में विभिन्न प्रखंडों से पंहुचे किसानों को बताया गया।