Move to Jagran APP

समाज में प्रेम-विश्वास के साथ जनता का करें कार्य : सुखैर भगत

संवाद सूत्र सेन्हा (लोहरदगा) सेन्हा प्रखंड मुख्यालय स्थित कांग्रेस पार्टी के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष

By JagranEdited By: Published: Sat, 08 Jan 2022 09:00 PM (IST)Updated: Sat, 08 Jan 2022 09:00 PM (IST)
समाज में प्रेम-विश्वास के साथ जनता का करें कार्य : सुखैर भगत
समाज में प्रेम-विश्वास के साथ जनता का करें कार्य : सुखैर भगत

संवाद सूत्र, सेन्हा (लोहरदगा) : सेन्हा प्रखंड मुख्यालय स्थित कांग्रेस पार्टी के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष सुखैर भगत के आवासीय परिसर में

loksabha election banner

सेन्हा प्रखंड कांग्रेस के तत्वावधान में शनिवार को युवा कांग्रेस के निर्वाचित पदाधिकारी के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें यूथ कांग्रेस से निर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत बुके देकर किया गया। मौके पर बतौर मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष सुखैर भगत ने कहा कि यूथ कांग्रेस का ऑनलाइन चुनाव हुआ था, जिसमे कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इसमें निर्वाचित सभी पदाधिकारी को स्वागत एवं बधाई। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी कार्यकर्ता समाज में प्रेम विश्वास के साथ जनता की छोटी-छोटी समस्याओं का निदान कराएं। संगठन की आवाज बने और भविष्य में क्षेत्र के एक अच्छे नेता बने। राजनीति सीखने की चीज है इस क्षेत्र में बेहतर करते हुए आगे बढ़े और राज्य, जिला, प्रखंड को विकास के क्षेत्र में आगे बढ़ाएं। यूथ कांग्रेस के चुनाव में विशुनपुर विधान सभा अध्यक्ष के रूप में इमरान आजाद निर्वाचित हुए। जबकि उपाध्यक्ष दानिश शाहनवाज हुए हैं। लोहरदगा जिला का सेन्हा प्रखंड विशुनपुर विधान सभा क्षेत्र में आता है, ऐसे में आप निर्वाचित नेता-कार्यकर्ता पूरे क्षेत्र की राजनीति करें। मौके पर यूथ कांग्रेस के विशुनपुर विधानसभा अध्यक्ष इमरान आजाद, उपाध्यक्ष दानिश शहनवाज, लोहरदगा विधान सभा अध्यक्ष संजर अंसारी, यूथ कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष विशाल डुंगडुंग, उपाध्यक्ष गुलाम जीलानी के निर्वाचन पर खुशी जाहिर करते हुए सभी को कांग्रेसियों ने माला पहनाकर एवं बुके देकर सम्मानित किया। मौके पर संजर अंसारी, आजाद इमरान, विशाल डुंगडुंग, दानिश शहनवाज, गुलाम जीलानी, प्रकाश उरांव जयनाथ साहू, नंदू शुक्ला, इम्तियाज अंसारी, जमील अंसारी ने भी अपने-अपने विचार रखे। सम्मान समारोह का संचालन इम्तियाज अंसारी ने किया। मौके पर कांग्रेस पार्टी के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष सूखैर भगत, जयनाथ साहू, प्रकाश उरांव, सरिता देवी, इम्तियाज अहमद, नंदकिशोर शुक्ला, राजू अंसारी, सुखदेव कुमार, सफिक अंसारी, रुस्तम अंसारी, बबलू खान आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.