Move to Jagran APP

चोरी रोकने पर किया था जानलेवा हमला, इलाज में हुई मौत

संवाद सूत्र कैरो (लोहरदगा) कैरो थाना क्षेत्र के सढ़ाबे गांव में विगत 22 नवंबर को चोरी की

By JagranEdited By: Published: Sat, 28 Nov 2020 09:38 PM (IST)Updated: Sat, 28 Nov 2020 09:38 PM (IST)
चोरी रोकने पर किया था जानलेवा हमला, इलाज में हुई मौत
चोरी रोकने पर किया था जानलेवा हमला, इलाज में हुई मौत

संवाद सूत्र, कैरो (लोहरदगा) : कैरो थाना क्षेत्र के सढ़ाबे गांव में विगत 22 नवंबर को चोरी की घटना रोकने के प्रयास करने पर चोरों ने मंगल महली के सिर पर वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। देवनाथ का इलाज रांची के रिम्स में चल रहा था। जहां इलाज के दौरान शनिवार को उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि विगत 22 नवंबर को देवनाथ अपने रिश्तेदार के आटो से खेत से धान लेकर खलिहान गए थे। इसके बाद घर लौटने पर ऑटो को घर के बाहर खड़ी कर अपने काम में व्यस्त हो गए। कुछ देर बाद देवनाथ महली किसी काम से धर से बाहर निकले तो देखा कि गांव के ही मुख्तार अंसारी का पुत्र इरशाद अंसारी और बलंत महतो का पुत्र छोटे महतो ऑटो की बैट्री और स्टेपनी खोल रहे थे। देवनाथ द्वारा उन लोगों को पकड़ने का प्रयास किया गया तो उन लोगों ने देवनाथ के सिर पर बैट्री खोलने में प्रयुक्त औजार से वार कर भाग खड़े हुए। देवनाथ के शोक मचाने पर घर के सदस्य बाहर निकले और देवनाथ का स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार कराते हुए 23 नवंबर को कैरो थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। साथ ही देवनाथ को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल लोहरदगा ले गए। जहां से देवनाथ को रांची के मांडर मिशन में ले गया। वहां पर इलाज में सुधार नहीं होने पर देवनाथ को बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स ले जाया गया। जहां शनिवार को देवनाथ का निधन हो गया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.