कुडू में सड़क दुर्घटना में महिला घायल
रांची-कुडू-लोहरदगा मुख्य पथ पर टाटी पंचायत भवन के समीप रविवार को अज्ञात वाहन के चपेट में आकर वृद्धा घायल हो गई।
By JagranEdited By: Published: Sun, 20 Jan 2019 10:17 PM (IST)Updated: Sun, 20 Jan 2019 10:17 PM (IST)
कुडू (लोहरदगा) : रांची-कुडू-लोहरदगा मुख्य पथ पर टाटी पंचायत भवन के समीप रविवार को अज्ञात वाहन के चपेट में आकर वृद्धा घायल हो गई। जिसकी जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची हाईवे पेट्रो¨लग पुलिस ने उक्त महिला को इलाज के लिए कुडू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां पर घायल वृद्ध महिला का इलाज चल रहा है। दुर्घटना में घायल वृद्धा कहां की है इस बारे में कुछ अता-पता नहीं चल रहा है और ना ही घायल महिला खुद का नाम पता बता पा रही है। जिससे उस महिला के मानसिक रूप से विक्षिप्त होने की बात कही जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें