झारखंड: लोहरदगा में डायन के शक में दंपती को बुरी तरह पीटा Lohardaga News
अंधविश्वास के चक्कर में हिंसक हुई ग्रामीणों की भीड़ ने पेशरार के जावाखाड़ में सुखराम नगेशिया और उसकी पत्नी बानो नगेशिया की डायन-बिसाही के संदेह में जमकर पिटाई की।
By Alok ShahiEdited By: Published: Fri, 13 Sep 2019 02:46 PM (IST)Updated: Fri, 13 Sep 2019 05:20 PM (IST)
लोहरदगा, जासं। लोहरदगा में फिर मॉब लिचिंग की घटना हुई। अंधविश्वास के चक्कर में हिंसक हुई ग्रामीणों की भीड़ ने पेशरार के जावाखाड़ में सुखराम नगेशिया और उसकी पत्नी बानो नगेशिया की डायन-बिसाही के संदेह में जमकर पिटाई की। सुखराम और उसकी पत्नी पर ग्रामीणों ने डायन-बिसाही का आरोप लगाकर पिटाई की। जिसके बाद सुखराम जान बचाकर भाग गया। ग्रामीणों की पिटाई से सुखराम की पत्नी बानो बुरी तरह घायल हो गई है। एसपी प्रियदर्शी आलोक ने घटना की पुष्टि की है। शव को कब्जे में लेने के लिए पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें