पर्यावरण संरक्षण के लिए करें पौधारोपण : तसोवर हक
लोहरदगा के सेन्हा में पर्यावरण संरक्षण के तहत पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
संवाद सूत्र, सेन्हा (लोहरदगा) : सेन्हा प्रखंड के अमन चौक मैदान में रविवार को पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सफर संस्था के निदेशक तसोवर हक ने फलदार पौधा लगाया और दूसरों को भी पौधारोपण करने के लिए प्रेरित किया। मौके पर तसोवर हक ने कहा कि जीवन में स्वस्थ हवा के लिए स्वच्छ वातावरण का होना जरूरी है। पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए हरेक व्यक्ति को पौधारोपण करने के साथ दूसरों को भी इसके लिए जागरूक करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधों की देखभाल करना मनुष्य का दायित्व है। जीवन को बेहतर कार्य मे लगाने वाले सामाजिक लोग होते हैं। जिस क्षेत्र में पेड़-पौधे होते हैं उस क्षेत्र में वर्षा अधिक होती है। उन्होंने कहा कि किसी उत्सव के मौके पौधा लगाकर नये पीढ़ी को पेड़ पौधे से प्रेम करने का संदेश दिया। पौधा का संरक्षण करें और इसका फायदा उठाएं। मौके पर खुर्शीद आलम, अब्दुल मनान, शमीम अहमद, शमीम अंसारी, समीर अंसारी, अतहर अंसारी आदि उपस्थित थे।