दोगुने उत्पाद के लिए आधुनिक कृषि को अपनाएं किसान : तृप्ति
लोहरदगा में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
संवाद सूत्र, कैरो (लोहरदगा) : कैरो प्रखंड मुख्यालय स्थित कृषि सिगल विडो केंद्र में सोमवार को कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण के तत्वावधान में किसानों के बीच प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मौके पर आत्मा परियोजना के जिला परियोजना उप निदेशक तृप्ति तिर्की ने कहा कि दोगुने उत्पाद के लिए किसान आधुनिक कृषि तकनीक को अपनाएं। उन्होंने किसानों को कृषि संबंधी कई जानकारियां दी। प्रशिक्षक के रूप में उपस्थित देवेंद्र महतो द्वारा किसानों को उन्नत कृषि उत्पादन के विभिन्न विधियों की जानकारी दी गई। उन्होंने किसान को बीज उपचार, जल प्रबंधन, जीवा मृत खाद निर्माण एवं संरक्षित खेती के विषयवार जानकारी दी। बीटीएम अजय कुमार ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि अभी कोहरे के कारण आलू, मटर आदि फसलों को नुकसान हो रहा है। इससे बचाव के लिए किसान दवा का छिड़काव अवश्य करें। मौके पर एटीएम विजय आलोकित रुंडा, सिगल विडो केंद्र के जयप्रकाश राम, दीपक उरांव, पुनई उरांव, हेमन्त साहू, बसंत साहू, शांति उरांव, फलिन्दर राम, समीरुद्दीन अंसारी, महादेव उरांव, पन्ना उरांव, लछु उरांव, सोफी कुजूर, फलीन्दर राम सहित किसान मौजूद थे।