अलग-अलग दुर्घटनाओं में तीन घायल
लोहरदगा : जिले में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए। उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया
लोहरदगा : जिले में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए। उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से दो लोगों को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक राजा बंगला निवासी मनोज कुमार अग्रवाल की पत्नी कीर्ति देवी (25) न्यू रोड में सड़क दुर्घटना में घायल हो गई थी। इसके बाद उसे सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉ. सुदामा ने प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद कीर्ति को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया। वहीं दूसरी ओर एक अन्य सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए। मैना बगीचा निवासी मनोज कुमार का पुत्र चंदन कुमार (28) और ¨पकू कुमार (25) सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। दोनों को सदर अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां दोनों का प्राथमिक उपचार किया गया। इसके बाद चंदन को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया।