भंडरा में सड़क दुर्घटना में तीन घायल, रिम्स रेफर
लोहरदगा-बेड़ो मुख्य पथ के भंडरा थाना क्षेत्र के भैसमुंदो गांव के समीप सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए। इनमें मसमानो पंचायत के बेदाल गांव निवासी विश्वनाथ उरांव
भंडरा (लोहरदगा) : लोहरदगा-बेड़ो मुख्य पथ के भंडरा थाना क्षेत्र के भैसमुंदो गांव के समीप सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए। इनमें मसमानो पंचायत के बेदाल गांव निवासी विश्वनाथ उरांव (36 वर्ष) उनकी पत्नी पुनिया उरांव (32 वर्ष) एवं विश्वनाथ की पुत्री मुनियां कुमारी (10 वर्ष) बुरी तरह से जख्मी हो गर्द। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को इलाज के लिए तुरंत भंडरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां पर चिकित्सक डॉ. अमित महतो ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार कर गंभीर हालत देख बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया। बताया जाता है कि विश्वनाथ अपने रिश्तेदार के घर से हीरो मोटरसाइकिल से पत्नी एवं पुत्री के साथ देर रात बेदाल गांव स्थित अपने घर लौट रहा थे। इसी बीच भैसमुंदो गांव के समीप अज्ञात चौपहिया वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को पीछे से ठोकर मारकर फरार हो गया। जिससे विश्वनाथ के साथ-साथ मोटरसाइकिल सवार पत्नी व पुत्री घायल हो गई।