Move to Jagran APP

बिरसा मुंडा की जीवनी से सीख लेने की जरूरत

कैरो प्रखंड कार्यालत स्थित सभागार में बिरसा मुंडा की प्रतिमा निर्माण हेतु प्रखंड स्तर पर विभिन्न पंचायतों से पवित्र मिट्टी का संग्रह शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी मनोज कुमार की मौजूदगी में किया गया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Jan 2019 09:50 PM (IST)Updated: Fri, 18 Jan 2019 09:50 PM (IST)
बिरसा मुंडा की जीवनी से सीख लेने की जरूरत
बिरसा मुंडा की जीवनी से सीख लेने की जरूरत

कैरो (लोहरदगा) : कैरो प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में बिरसा मुंडा की प्रतिमा निर्माण के लिए प्रखंड स्तर पर विभिन्न पंचायतों से पवित्र मिट्टी का संग्रह शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी मनोज कुमार की मौजूदगी में किया गया। प्रखंड स्तर पर प्रतीकात्मक सांस्कृतिक संग्रहण कार्यक्रम में कैरो, गुड़ी, गजनी, नरौली, हनहट व सढ़ाबे पंचायत के विभिन्न गांवों के धार्मिक स्थलों से मिट्टी संग्रह कर जिला भेजा जाएगा। पवित्र मिट्टी संग्रह कार्यक्रम का संचालन प्रखंड के पंचायती राज पदाधिकारी सुनील चन्द्र कुंवर द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्रखंड अंतर्गत सभी पंचायतों के अधीन के सभी गांव के ग्राम प्रधान द्वारा मिट्टी संग्रहित कर प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में कलश में रखा गया। मौके पर बीडीओ मनोज कुमार ने कहा कि बिरसा मुंडा की जीवनी से हमें सीख लेने की जरूरत है। बिरसा मुंडा का जीवन बहुत ही संघर्षमय रहा था। उन्होंने समाज के लिए सराहनीय कार्य करते हुए अपना बलिदान दिया। उन्होंने आदिवासी समाज का हमेशा सहयोग करते थे। बिरसा मुंडा का मुख्य उद्देश्य जल, जमीन व जंगल का बचाव करना था। झारखंड की आजादी के लिए उनका प्रयास सराहनीय है, जिसे हम कभी भूल नहीं सकते। पंचायती राज पदाधिकारी सुनील चन्द्र कुंवर ने कहा कि बिरसा मुंडा का जीवन कठिनाइयों से भरा था, जन्म से ही कठिनाई और गरीबी के बावजूद देश की आजादी में बिरसा मुंडा का बहुमूल्य योगदान रहा। बिरसा मुंडा के याद में क्षेत्र से पवित्र मिट्टी एकत्रित कर लोहरदगा होते हुए रांची भेजी जाएगी, जो हमें उनके बलिदानी की याद दिलाती रहेगी। मौके पर प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष राजेंद्र महतो, कैरो थाना प्रभारी रामाशीष पासवान, गुहा भगत, अमन शिखर, राजेश रजक, दिनेश कुमार, गो¨वद साहू आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.