Lok Sabha Polls 2019: सुखदेव भगत लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र से नौ को करेंगे नामांकन
Lok Sabha Polls 2019. लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही नामांकन दाखिल करने का दौर शुरू हो गया है। लोहरदगा से झारखंड पार्टी के देवकुमार धान नामांकन दाखिल करेंगे।
By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sat, 06 Apr 2019 01:05 PM (IST)Updated: Sat, 06 Apr 2019 06:15 PM (IST)
रांची, जेएनएन। लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही नामांकन दाखिल करने का दौर शुरू हो गया है। लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र से झारखंड पार्टी के उम्मीदवार देवकुमार धान शनिवार को नामांकन दाखिल करेंगे। यहां से महागठबंधन के तहत कांग्रेस ने वर्तमान विधायक सुखदेव भगत को अपना प्रत्याशी बनाया है।
सुखदेव भगत आगामी नौ अप्रैल को लोहरदगा लोकसभा सीट के लिए अपना नामांकन करेंगे। सुखदेव नौ को अपना लकी नंबर मानते हैं। उनकी सभी गाडिय़ों का नंबर नौ से शुरू होता है। लोहरदगा से भाजपा ने सुदर्शन भगत को अपना प्रत्याशी बनाया है। सुदर्शन भगत ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है।
वहीं, चतरा में कांग्रेस उम्मीदवार की घोषणा के बिना बरही विधायक मनोज यादव अपना नामांकन करेंगे। चतरा में कांग्रेस व भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। इससे यहां पार्टी प्रत्याशियों के बीच ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें