Move to Jagran APP

Lok Sabha Polls 2019: कांग्रेस प्रत्याशी सुखदेव भगत ने लोहरदगा से दाखिल किया नामांकन

Lok Sabha Polls 2019. 2019 लोकसभा चुनाव के लिए लोहरदगा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सुखदेव भगत ने मंगलवार को नामांकन पत्र दाखिल किया।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Tue, 09 Apr 2019 01:12 PM (IST)Updated: Tue, 09 Apr 2019 01:12 PM (IST)
Lok Sabha Polls 2019: कांग्रेस प्रत्याशी सुखदेव भगत ने लोहरदगा से दाखिल किया नामांकन

लोहरदगा, जेएनएन। 2019 लोकसभा चुनाव के लिए लोहरदगा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सुखदेव भगत ने मंगलवार को नामांकन दाखिल किया। भगत ने जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इससे पूर्व यहां से भाजपा प्रत्याशी सुदर्शन भगत अपना नामांकन दाखिल कर चुके हैं।

loksabha election banner

झारखंड पार्टी के उम्मीदवार देवकुमार धान ने छह अप्रैल को नामांकन दाखिल किया था। महागठबंधन के तहत कांग्रेस ने लोहरदगा के वर्तमान विधायक सुखदेव भगत को अपना प्रत्याशी बनाया है। पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव की जगह पार्टी ने इस बार पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत को मौका दिया है।

सुखदेव नौ को अपना लकी नंबर मानते हैं। उनकी सभी गाडिय़ों का नंबर नौ से शुरू होता है। इसलिए उन्होंने इस दिन का इंतजार किया और नौ अप्रैल को नामांकन दाखिल किया। यहां उनका मुख्य मुकाबला सुदर्शन भगत से होगा। भाजपा ने एक बार फिर केंद्रीय मंत्री सुदर्शन भगत पर भरोसा जताते हुए उन्हें हैट्रिक लगाने के लिए मैदान में उतारा है। वहीं, कांग्रेस ने उनका विजयी रथ रोकने के लिए अपने चेहरे को बदला है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.