दवा का पता नहीं, दारू बेच रही सरकार : सुखदेव
लोहरदगा : राज्य सरकार के 1000 दिन पूरे होने को लेकर मनाए जा रहे उत्सव के बीच कांग्रेस
लोहरदगा : राज्य सरकार के 1000 दिन पूरे होने को लेकर मनाए जा रहे उत्सव के बीच कांग्रेस ने सरकार पर जमकर हमला बोला है। लोहरदगा में शनिवार को होटल पर्ल में आयोजित प्रेस वार्ता में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सह लोहरदगा विधायक सुखदेव भगत ने क्रमवार सरकार की उपलब्धियों की समीक्षा करते हुए वास्तविकता की पोल खोलकर रख दी। सुखदेव भगत ने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए सीधे शब्दों में कहा कि यहां अस्पतालों में दवा का पता नहीं है और सरकार दारू बेच रही है। राज्य सरकार का कोषागार खाली हो चुका है। वित्तीय कुप्रबंधन की वजह से राज्य की यह हालत है। जहां तक रघुवर दास यदि कहते हैं कि झारखंड में सवा तीन करोड़ जनता की चुनी गई सरकार है तो स्थिति इसके विपरीत है। यहां जनता नहीं चंद कारपोरेट घरानों की सरकार चल रही है। राज्य सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के झारखंड दौरे पर हुए खर्च और सरकार की तीमारदारी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि एक नवाब वाजिद अली शाह थे और दूसरे अमित शाह हैं। अमित शाह की बुनियाद ही झूठ पर टिकी है। जनता के लिए यह देखने वाली बात है कि रघुवर दास सरकार नहीं बल्कि सर्कस चला रहे हैं। राज्य सरकार 1000 दिन के शासन की सफलता का ¨ढढोरा पीट रही है। ऐसा वही लोग करते हैं जिनके दिन पूरे हो गए हों। एक ओर जनता त्रस्त है तो दूसरी ओर रघुवर दास मस्त हैं। सुखदेव भगत ने कविता के अंदाज में कहा कि झूठे-झूठे कितने बोल, भाजपा शासन की खुल गई पोल। यदि राज्य सरकार ईमानदारी की बात करती है तो भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 13 जून 2017 को हार्स ट्रे¨डग के मामले में सीएम के राजनीतिक सलाहकार और एडीजी पर अब तक कार्रवाई क्यों नहीं की गई है। अपराध के मामले में राज्य की राजधानी नंबर वन हो चुकी है। अमन और शांति के इस राज्य में राज्य सरकार वैमनस्य को बढ़ावा दे रही है। प्रेस वार्ता में जिला परिषद उपाध्यक्ष जफर खान, कांग्रेस के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष आलोक कुमार साहू, राजेश रूद्रा, कमल केशरी, कुणाल अभिषेक, मोहन दूबे आदि मौजूद थे।