Move to Jagran APP

लोहरदगा में रन फॉर झारखंड में शामिल हुए बच्चे

झारखंड राज्य स्थापना दिवस के मौके पर गुरूवार को स्कूली बच्चों द्वारा प्रभातफेरी निकाली गई। शहर से लेकर गांव तक प्रभातफेरी निकाली गई।

By JagranEdited By: Published: Thu, 15 Nov 2018 08:18 PM (IST)Updated: Thu, 15 Nov 2018 08:18 PM (IST)
लोहरदगा में रन फॉर झारखंड में शामिल हुए बच्चे
लोहरदगा में रन फॉर झारखंड में शामिल हुए बच्चे

लोहरदगा : झारखंड राज्य स्थापना दिवस के मौके पर गुरुवार को लोहरदगा में रन फॉर झारखंड का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूली बच्चों के साथ आम-खास शामिल हुए। मौके पर स्कूली बच्चों द्वारा प्रभातफेरी निकाली गई। इस तरह की प्रभातफेरी शहर से लेकर गांव तक के सरकारी विद्यालयों के बच्चों द्वारा निकाली गई। सभी ने भगवान बिरसा मुंडा के सपनों को पूरा करने और राज्य के विकास में अपना योगदान देने का संकल्प लिया। शहरी क्षेत्र में नगर भवन से प्रभातफेरी का आयोजन किया गया। जिसमें शहरी क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रभातफेरी शहर के मार्गों से गुजरते हुए समाहरणालय मैदान में पहुंचकर सभा में तब्दील हो गई। जहां सभी उपस्थित शिक्षक एवं विद्यार्थियों को संबोधित किया गया। जिसमें वक्ताओं ने कहा कि लोहरदगा जिला ही नहीं राज्य के विकास में सभी का सहयोग मिला है। आगे भी हमें राज्य के विकास में इसी प्रकार से सहयोगी बनना है। रैली में सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी शामिल थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.