अयोध्या से लौटे श्रीकृष्ण चैतन्य स्वामी का हुआ स्वागत
संवाद सूत्र, कैरो (लोहरदगा) : अयोध्या में श्रीराम मंदिर भूमि पूजन संपन्न होने के बाद शुक्रवार को अपन
By JagranEdited By: Published: Fri, 07 Aug 2020 09:57 PM (IST)Updated: Fri, 07 Aug 2020 09:57 PM (IST)
संवाद सूत्र, कैरो (लोहरदगा) : अयोध्या में श्रीराम मंदिर भूमि पूजन संपन्न होने के बाद शुक्रवार को अपने घर भंडरा के मसमानो लौटे श्रीकृष्ण चैतन्य स्वामी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने चट्टी गांव में स्वागत किया। विगत 5 अगस्त को अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन का आयोजन किया गया था। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भूमि पूजन की आधारशिला रखी गई। स्वागत करते हुए कार्यकर्ता भावभिभोर हो गए। जिसके बाद उपस्थित लोगों व कैरो गांव के ग्रामीणों के बीच भूमि पूजन का प्रसाद का वितरण किया गया। मौके पर भाजपा अजजा के जिलाध्यक्ष बजरंग उरांव, विशेश्वर प्रसाद दीन, लखन उरांव, सूरजमोहन साहू, विवेक प्रजापति, मनोज साहू आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें