Move to Jagran APP

लोहरदगा में फिर मिले 6 कोरोना पॉजिटिव

??????? ???? ??? ?????? ???????? ?????? ?? ?????? ?????? ??? ??? ??? ??????? ??? ?????? ?? ?? ??? ??? ?? ?????? ???????? ???? ?? ?????? ??? ??? ?? ?? ?????? ??? 5 ?? ?????-19 ???? ????? ??? ????? ??? ???? ??? ??? ???? ???????? ?? ???? ?? ????? ?????? ?? ????? ??? ????? ???? ?? ??? ????? ???? ?? ???? ??? ??? ????? ??? ??

By JagranEdited By: Published: Mon, 10 Aug 2020 09:48 PM (IST)Updated: Tue, 11 Aug 2020 06:14 AM (IST)
लोहरदगा में फिर मिले 6 कोरोना पॉजिटिव
लोहरदगा में फिर मिले 6 कोरोना पॉजिटिव

जागरण संवाददाता, लोहरदगा : लोहरदगा जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। लोहरदगा में सोमवार को एक बार फिर छह कोरोना संक्रमित मरीज की पुष्टि हुई है। इन छह मरीजों में 5 को कोविड-19 केयर सेंटर में भर्ती करा दिया गया है। जबकि संक्रमित एक मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया है। जिसे पारस अस्पताल में भर्ती किया गया है। संक्रमित मरीजों में जेएनवी जोगना में प्रतिनियुक्त सीएचओ कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। सीएचओ को तत्काल कोविड-19 में भर्ती करा दिया गया है। सेन्हा प्रखंड कार्यालय का एक चतुर्थवर्गीय कर्मी कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया है। इस कर्मी की ट्रैवल हिस्ट्री बिहार की है। जहां से आने के बाद उसकी कोरोना वायरस जांच कराई गई। जिसमें वह पॉजिटिव मिला। जिसे तत्काल कोविड-19 सेंटर में भर्ती करा दिया गया है। सदर प्रखंड कार्यालय का एक सफाई कर्मी भी कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया है। वहीं शहर के महावीर चौक रोड में स्थित एक दवा प्रतिष्ठान का संचालक भी कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया है। चितित करने वाली बात यह है कि इस संक्रमित व्यक्ति का इलाज शहरी क्षेत्र के एक निजी स्वास्थ्य केंद्र में पिछले 2 दिनों से चल रहा था। जबकि संक्रमित व्यक्ति को सर्दी, खांसी और बुखार की शिकायत थी। इसके बावजूद निजी अस्पताल में संक्रमित मरीज का इलाज किया जा रहा था। इस मरीज की हालत बेहद खराब है। उसे बेहतर इलाज के लिए रांची के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कैरो प्रखंड के महुवरी गांव का रहने वाला एक वाहन चालक भी कोरोना पॉजिटिव मिला है। वहीं सदर प्रखंड के भक्सो का रहने वाला एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.