Move to Jagran APP

बोल-बम के जयकारा से गुंजायमान होता रहा कैरो प्रखंड

भक्तों ने किया पूजा-अर्चना

By JagranEdited By: Published: Mon, 08 Aug 2022 10:03 PM (IST)Updated: Mon, 08 Aug 2022 10:03 PM (IST)
बोल-बम के जयकारा से गुंजायमान होता रहा कैरो प्रखंड
बोल-बम के जयकारा से गुंजायमान होता रहा कैरो प्रखंड

बोल-बम के जयकारा से गुंजायमान होता रहा कैरो प्रखंड

loksabha election banner

संवाद सूत्र, कैरो (लोहरदगा) : कैरो प्रखंड मुख्यालय सहित अन्य स्थानों में सावन की अंतिम सोमवारी पर भक्तों ने जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना किया। कैरो में आयोजित जलयात्रा में शामिल श्रद्धालुओं द्वारा बुढ़वा महादेव में जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना किया गया। जिसके बाद श्रद्धालुओं ने प्रखंड मुख्यालय स्थित विभिन्न शिवालयों में पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना किया। जलयात्रा में बच्चे, महिलाएं, पुरुष शामिल थे। कैरो प्रखंड क्षेत्र बोल-बम के जयकारों से गुंजायमान हो गया। जलयात्रा में शामिल भक्तगण बोल-बम का नारा है बाबा एक सहारा है, हर-हर महादेव सहित अन्य जयकारे लगा रहे थे। वहीं प्रखंड के खरता स्थित के मनोकामना सिद्ध भोले बाबा मंदिर, गजनी का महादेव मंडा सहित अन्य शिवालयों में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना किया। इसके अलावे हनहट, गुड़ी, नरौली, नगजुआ, चेरिमा आदि शिवालयों में भक्तों ने पूजा-अर्चना किया। श्रद्धालुओं ने तीसरी सोमवारी पर भक्ति-भाव से पूजा-अर्चना किया। वहीं कैरो स्थित नर्मदेश्वर शिव मंदिर में हरिकीर्तन का आयोजन कर प्रसाद वितरण किया गया। अंतिम सोमवारी पर कैरो थाना पुलिस सहित प्रशासनिक अधिकारी सभी स्थानों में तैनात थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.