Move to Jagran APP

प्रकृति किसी के साथ भेदभाव नहीं करती

प्रखंड के हनहट गांव में मंगलवार को प्रकृति का पर्व सरहुल धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पाहन सोमरा उरांव पुजार काना भगत व महतो सुनील उरांव द्वारा विधि-विधान के साथ झखरा स्थल में पूजा-अर्चना के साथ की गई। जिसके बाद अतिथियों का स्वागत बैच व अंगवस्त्र देकर किया गया। जिसके बाद

By JagranEdited By: Published: Tue, 16 Apr 2019 10:47 PM (IST)Updated: Wed, 17 Apr 2019 06:46 AM (IST)
प्रकृति किसी के साथ भेदभाव नहीं करती
प्रकृति किसी के साथ भेदभाव नहीं करती

कैरो (लोहरदगा) : प्रखंड के हनहट गांव में मंगलवार को प्रकृति का पर्व सरहुल धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पाहन सोमरा उरांव, पुजार काना भगत व महतो सुनील उरांव द्वारा विधि-विधान के साथ झखरा स्थल में पूजा-अर्चना के साथ की गई। जिसके बाद अतिथियों का स्वागत बैच व अंगवस्त्र देकर किया गया। जिसके बाद शोभायात्रा झखरा स्थल से प्रारंभ हुआ। शोभायात्रा में शामिल अतिथि सहित अन्य लोग ढोल-नगाड़े बजाते हुए पूरे गांव का भ्रमण किया। शोभायात्रा में शामिल लोगों को जगह-जगह स्वागत किया गया। वहीं युवक-युवतियां ढोल-नगाड़ों की थाप पर जमकर नृत्य किया। मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा अजजा के प्रदेश महामंत्री बिदेश्वर उरांव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सरहुल प्रकृति से समन्वय का पर्व है। हम सभी प्रकृति की गोद मे पलते बढ़ते हैं, इसकी रक्षा करना हम सभी का दायित्व है। प्रकृति किसी के साथ भेदभाव नहीं करती है। सरहुल के माध्यम से हम सभी को प्रकृति से सीख लेनी चाहिए। ताकि समाज मे किसी प्रकार की बुराई नहीं पनपे। वर्तमान में प्रकृति के साथ हम खिलवाड़ कर रहे हैं। जिसके दुष्परिणाम भविष्य में नजर आएंगे। पेड़-पौधों की रक्षा का संकल्प लें। मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष श्यामसुंदर उरांव, प्रखंड बीस सूत्री उपाध्यक्ष बजरंग उरांव, शिवराम कच्छप, सुखदेव उरांव, मृत्युंजय तिवारी, मोहन साहू, मनोज उरांव, लाला उरांव, सीताराम उरांव, बसंत महतो, संजू शुक्ला, प्रमोद सिंह, विकास भगत, दिलेश्वर भगत, विनोद सिंह आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.