पीएम के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा तंत्र हुआ सक्रिय
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोहरदगा में कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा तंत्र सक्रिय हो चुके हैं। लोहरदगा के बीएस कॉलेज मैदान में आगामी 24 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इस कार्यक्रम में लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र के अलग-अलग हिस्सों से हजारों की संख्या में लोग शामिल होंगे। साथ ही चतरा पलामू और रांची लोकसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं व
लोहरदगा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोहरदगा में कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा तंत्र सक्रिय हो चुके हैं। लोहरदगा के बीएस कॉलेज मैदान में 24 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इस कार्यक्रम में लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र के अलग-अलग हिस्सों से हजारों की संख्या में लोग शामिल होंगे। साथ ही चतरा, पलामू और रांची लोकसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं व आम लोगों के भी कार्यक्रम में शामिल होने की उम्मीद है। कार्यक्रम में उमड़ने वाली भीड़ और प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर आईजी नवीन कुमार सिंह, डीआईजी एवी होमकर, डीसी आकांक्षा रंजन, एसपी प्रियदर्शी आलोक, एसडीपीओ जीतेंद्र कुमार सिंह, एसडीओ ज्योति कुमारी झा सहित तकनीकी पदाधिकारी व भाजपा के नेताओं ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा के तमाम बिदुओं की समीक्षा की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोहरदगा में पहली बार किसी कार्यक्रम में पहुंच रहे हैं। बलदेव साहू महाविद्यालय में कार्यक्रम को लेकर स्थल चिन्हित किया गया है। बलदेव साहू महाविद्यालय मैदान को पूरी तरह से तैयार करने को लेकर तैयारी प्रारंभ हो चुकी है। यहां पर आम लोगों के बैठने की क्षमता के प्रत्येक बिदु, वाहनों के पड़ाव, सुरक्षा के इंतजाम सहित कई अहम बिदुओं की समीक्षा की गई है। निरीक्षण के दौरान आईजी नवीन कुमार सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने डीसी आकांक्षा रंजन, एसपी प्रियदर्शी आलोक और अन्य तकनीकी अधिकारियों के साथ चर्चा की है। इस कार्यक्रम में झारखंड के अलग-अलग जिलों से लगभग एक लाख लोगों की भीड़ बढ़ने की उम्मीद है। बलदेव साहू महाविद्यालय मैदान की क्षमता को देखते हुए यह संख्या तय किया जा रहा है। हालांकि अगले 2 दिनों में पूरी तरह से कार्यक्रम को लेकर अहम बिदु तय होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोहरदगा में भाजपा के प्रत्याशी सुदर्शन भगत के पक्ष में चुनाव प्रचार को लेकर पहुंच रहे हैं। अधिकारियों के निरीक्षण के बाद लगभग यह तय हो चुका है कि पीएम का कार्यक्रम लोहरदगा में ही होगा। इस बात को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में भी एक उत्साह देखा जा रहा है। कार्यक्रम में उमड़ने वाली भीड़ को लेकर आवश्यक तैयारी भी की जा रही है। अधिकारियों के निरीक्षण से अब पीएम के कार्यक्रम की तैयारियों को गति मिल चुकी है।