Move to Jagran APP

सभी शिक्षकों का टीएनए का प्रशिक्षण लेना जरूरी : प्रकाश रंजन

प्रखंड क्षेत्र से छुटे हुए शिक्षक 30 जुलाई के प्रशिक्षण में शामिल होंगे

By JagranEdited By: Published: Fri, 29 Jul 2022 09:24 PM (IST)Updated: Fri, 29 Jul 2022 09:24 PM (IST)
सभी शिक्षकों का टीएनए का प्रशिक्षण लेना जरूरी : प्रकाश रंजन
सभी शिक्षकों का टीएनए का प्रशिक्षण लेना जरूरी : प्रकाश रंजन

सभी शिक्षकों का टीएनए का प्रशिक्षण लेना जरूरी : प्रकाश रंजन

loksabha election banner

संवाद सूत्र सेन्हा (लोहरदगा) : सेन्हा प्रखंड संसाधन केंद्र के रिसोर्स कक्ष में शुक्रवार को प्रखंड के शिक्षकों काे टीएनए का प्रशिक्षण दिया गया। सेन्हा के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी प्रकाश रंजन के नेतृत्व में टीएनए का ओरिएंटेशन किया जा रहा है। प्रशिक्षण में प्रकाश रंजन द्वारा बताया गया कि 27 से 30 जुलाई 2022 तक झारखंड के सभी प्रखंड में शिक्षकों का टीएनए का ओरिएंटेशन किया जा रहा है। जिसके तहत शुक्रवार को तीसरे दिन सेन्हा प्रखंड प्राथमिक और नव प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों का प्रशिक्षण नीड्स एनालिसिस लिंक के माध्यम से किया जा रहा है। इसमें सभी शिक्षकों को अनिवार्य रूप से भागीदारी सुनिश्चित करना हैं, जो शिक्षक अब तक प्रशिक्षण में भाग नहीं ले सके हैं। वे 30 जुलाई 2022 को अंतिम दिन ओरिएंटेशन में भागीदारी निभाएं।ओरिएंटेशन में शिक्षक अजय कुमार सिंह, रंजय नाथ देवघरिया, गंगा उरांव, सुलक्षणा कुमारी, प्रदीप कुमार एवं तरुण कुमार मुख्य रूप से शामिल हुए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.