Move to Jagran APP

कैरो में महिलाएं तैयार कर रहीं पांच हजार तिरंगा

कैरो में महिलाएं तैयार कर रही पांच हजार तिरंगा

By JagranEdited By: Published: Sat, 06 Aug 2022 09:06 PM (IST)Updated: Sat, 06 Aug 2022 09:06 PM (IST)
कैरो में महिलाएं तैयार कर रहीं पांच हजार तिरंगा

कैरो में महिलाएं तैयार कर रहीं पांच हजार तिरंगा

loksabha election banner

शंभू प्रसाद सोनी, कैरो (लोहरदगा) : बात जब देशभक्ति की हो तो महिलाएं भला पीछे कहां से रह सकती हैं। महिलाओं ने भी हर घर तिरंगा अभियान को लेकर अपना योगदान दिया है। लोहरदगा जिले के कैरो प्रखंड में स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं हर घर तिरंगा अभियान के तहत लगभग पांच हजार झंडा तैयार कर रही हैं। प्रखंड के जय हिंद स्वयं सहायता समूह, खुशी महिला मंडल, रोशनी महिला मंडल, साहिन महिला मंडल, जय मां संतोषी महिला मंडल सहित सात स्वयं सहायता समूह की महिलाएं तिरंगा झंडा तैयार कर रही हैं। तिरंगा झंडा तैयार करने का काम जेएसएलपीएस के माध्यम से किया जा रहा है। कैरो, नरौली, नायाटोली, गजनी आदि गांव में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार तिरंगा झंडा को 20-30 रुपये में बिक्री किया जाएगा। देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। जिसके तहत अनेकों कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत सभी घरों में तिरंगा लहराएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में सरकारी कर्मी से लेकर महिला समूह से जुड़ी सदस्य दिन-रात मेहनत कर रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.