खेल का जीवन में प्रमुख स्थान : रीना
खेल का जीवन में प्रमुख स्थान रीना
खेल का जीवन में प्रमुख स्थान : रीना
- राष्ट्रीय रस्सी कूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
फोटो संख्या-
जागरण संवाददाता, लोहरदगा : लोहरदगा शहरी क्षेत्र के साहू भवन में भारतीय जंप रोप महासंघ के तत्वाधान में राष्ट्रीय रस्सी कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिला परिषद अध्यक्ष रीना कुमारी, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी देवेंद्र कुमार, जिला परिषद सदस्य संदीप कुमार गुप्ता, नगर परिषद के सिटी मैनेजर विजय कुमार, कुश्ती संघ के सचिव अजित भगत ने दीप जलाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। मौके पर बतौर मुख्य अतिथि रीना कुमारी ने कहा कि मैं बचपन में रस्सी कूदा करती थी, जिससे लंबाई बढ़ सके, लेकिन आज प्रतियोगिता के माध्यम से जानकारी हुई कि इसमें प्रतियोगिता भी होती है। खेल का जीवन में प्रमुख स्थान है। देवेंद्र कुमार ने कहा कि मैं पहली बार रस्सी कूद में इतनी अच्छी तकनीक का प्रयोग से खेल खेला जाना देख रहा हूं। उन्होंने कहा कि शारीरिक और मानसिक विकास में यह सार्थक होगा। सिटी मैनेजर विजय कुमार ने कहा कि पहली बार राष्ट्रीय खेल का आयोजन लोहरदगा में किया जाना बहुत ही आकर्षक है। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए खेल सार्थक है। जिला परिषद सदस्य संदीप कुमार गुप्ता ने कहा कि लोहरदगा की जनता पूरे राष्ट्र के खिलाड़ियों का स्वागत करती है और आशा करती है कि रस्सी कूद ओलिंपिक में शामिल किया जाएगा। जिससे इतनी अच्छी और कम समय का खेल निश्चित रूप से बच्चों के लिए बेहतर है। अजित भगत ने कहा की इतने कम समय में इतनी स्फूर्ति से खेल का प्रदर्शन आने वाला कल इसी खेल का है। मंच का संचालन महासचिव संतोष कुमार ने बताया की ये खेल सैकड़ों प्रकार से खेला जाता है और बहुत ही आकर्षक और मानसिक के साथ शारीरिक संतुलन का खेल है। स्वागत नृत्य बाल विद्या विकास उच्च विद्यालय की छात्राओं द्वारा किया गया। मौके पर महाराष्ट्र के अध्यक्ष मंदार परीकार, संथाल प्रमंडल प्रभारी नंदन कुमार सिंह, धनबाद जिला सचिव विवेक कुमार सिंह, नीरज कुमार, आयुष कुमार, समीर अम्बष्ठ, सुबोध कुमार आदि मौजूद थे।