Move to Jagran APP

झारखंड सरकार ने प्रदेश को भ्रष्टाचार में ढकेल दिया : सांसद

जागरण संवाददाता लोहरदगा भारतीय जनता पार्टी लोहरदगा जिला कार्यसमिति बैठक सुंदरी देवी सर

By JagranEdited By: Published: Sat, 04 Dec 2021 08:14 PM (IST)Updated: Sat, 04 Dec 2021 08:14 PM (IST)
झारखंड सरकार ने प्रदेश को भ्रष्टाचार में ढकेल दिया : सांसद
झारखंड सरकार ने प्रदेश को भ्रष्टाचार में ढकेल दिया : सांसद

जागरण संवाददाता, लोहरदगा : भारतीय जनता पार्टी लोहरदगा जिला कार्यसमिति बैठक सुंदरी देवी सरस्वती शिशु मंदिर लोहरदगा के सभागार कक्ष में जिला अध्यक्ष में मनीर उरांव की अध्यक्षता में हुई। कार्यक्रम की शुरुआत महापुरुषों एवं भारतमाता के चित्र पर पुष्प अर्पण, दीप प्रज्वलन एवं वंदेमातरम् गीत के साथ की गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सांसद सुदर्शन भगत, भाजपा जिला संगठन प्रभारी मनोज मिश्रा, रमेश उरांव, श्रीचंद प्रजापति, ओमप्रकाश सिंह, चंद्रशेखर अग्रवाल, राजकिशोर महतो, राजमोहन राम मौजूद थे। मौके पर सुदर्शन भगत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमारी सरकारी सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास एवं सबका के प्रयास को अपने मूल मंत्र के साथ अंत्योदय के विकास के लिए निरंतर कार्य करते हुए चल रही है। राष्ट्र को विश्व के उच्चतर शिखर पर स्थापित करने का कार्य कर रही है। हम सभी कार्यकर्ता अपने अंदर गर्व की अनुभूति करते हैं। इस अनुभूति का अनुभव करने के लिए प्रधानमंत्री के साथ राष्ट्रीय एवं प्रांतीय नेतृत्व का आभार प्रकट करते हैं। झारखंड सरकार ने प्रदेश को भ्रष्टाचार में ढकेल दिया है। मनोज मिश्रा ने कहा कि वर्तमान झारखंड सरकार में भ्रष्टाचार चरम सीमा पार कर चुकी है। लगातार खाद्यान घोटाला, जेपीएससी घोटाला, बगैर व्यवस्था मुहैया कराए नगर निकाय में टैक्स के नाम पर वसूली किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में बालकृष्णा सिंह, राजकुमार वर्मा, नवीन कुमार, सामेला भगत, हर्षनाथ महतो, नीरज नलिन, सूरजमोहन साहू, सरोज प्रजापति, अनिल उरांव, भारती सिन्हा, मीना बाखला, जगनंदन पौराणिक, अजातशत्रु, पशुपति नाथ पारस, सुरेश बैठा, सजल कुमार, लाल नवलनाथ शाहदेव, अजय पंकज, उमेश कांस्यकार, धनंजय तिवारी, ओम गुप्ता, राजेंद्र महतो, सुधीर प्रसाद, गोसाईं भगत, अखज प्रजापति, परमेश्वर साहू, अजय मित्तल, फारूक कैशर, नजीर आलम खां आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.