कैरो प्रखंड के 9 बूथों का होगा वेब लेटिकास्ट : बीडीओ
लोहरदगा में बैठक कर चुनाव तैयारी का जायजा लिया गया।
संवाद सूत्र, कैरो (लोहरदगा) : कैरो प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में मंगलवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार की अध्यक्षता में सीएससी संचालकों की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बीडीओ द्वारा बताया गया कि प्रखंड के 9 बूथों में वेब टेलीकास्ट किया जाएगा। कैरो के बूथ संख्या 167, 168 व 169 गुड़ी के बूथ संख्या 163 व 164 नरौली के बूथ संख्या 192 व 193 तथा हनहट के बूथ संख्या 178 व 180 में सीसी कैमरा लगाया जाएगा। जिसकी निगरानी सीएससी संचालकों की देख-रेख में होगी। आगामी 30 नवंबर को विधानसभा चुनाव में पारदर्शिता को लेकर वेब कास्टिग करने के लिए 9 बूथों में सीएससी संचालकों को नियुक्त किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि निष्पक्ष चुनाव को लेकर बूथ में किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर उसकी सूचना प्रखंड प्रशासन को तुरंत दें। बैठक में सजंय साहू, एम तिवारी, बाबुलाल उरांव, नौसाद अली, रामप्रकाश यादव, राजेश सोनी, बाबुलाल उरांव, विनोद राम, जयप्रकाश राम सहित सीएससी संचालक मौजूद थे।