Move to Jagran APP

क्वारंटाइन सेंटर से पत्नी को छोड़ कर भागा प्रवासी मजदूर

लोहरदगा में क्वारंटाइन सेंटर से पत्‍‌नी को छोड़कर भागा

By JagranEdited By: Published: Sun, 31 May 2020 07:20 PM (IST)Updated: Sun, 31 May 2020 07:20 PM (IST)
क्वारंटाइन सेंटर से पत्नी को छोड़ कर भागा प्रवासी मजदूर
क्वारंटाइन सेंटर से पत्नी को छोड़ कर भागा प्रवासी मजदूर

संवाद सूत्र, सेन्हा (लोहरदगा) : लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र के जवाहर नवोदय विद्यालय जोगना स्थित क्वारंटाइन सेंटर में रह रहा मजदूर अपनी पत्नी को सेंटर में ही छोड़ कर फरार हो गया। मामले की जानकारी सेंटर की देख-रेख कर रहे लोगों को उस समय हुई, जब रविवार को मजदूरों को नाश्ता देने के समय उनकी गिनती की जा रही थी। गिनती में एक मजदूर कम मिला। इसके बाद पता लगाने पर जानकारी हुई कि एक मजदूर गायब है। पूछताछ में स्पष्ट हुआ कि मजदूर किस्को प्रखंड क्षेत्र का रहने वाला है। वह अपनी पत्नी के साथ क्वारंटाइन सेंटर में भर्ती था। मजदूर विगत दिन पत्नी के साथ रांची के डिपाटोली से लौटा था। इसके बाद उसकी जांच कर उसे पत्नी के साथ क्वारंटाइन किया गया था। इस मामले की सूचना सेन्हा प्रखंड विकास पदाधिकारी सच्चिदानंद महतो को दी गई। सेन्हा बीडीओ ने मामले से वरीय पदाधिकारियों को अवगत कराया है। मामले को लेकर सेन्हा थाने में मजदूर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने को लेकर आवेदन दिया गया है। मजदूर क्वारंटाइन सेंटर की छत से नीचे उतर कर क्वारंटाइन सेंटर की दीवार फांद फरार हो गया है। इस मामले में बेहतर बात यह रही कि फरार मजदूर की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है।

loksabha election banner

बीडीओ सच्चिदानंद महतो एवं अंचलाधिकारी हरीशचंद्र मुंडा ने मामले की सूचना मिलने पर विद्यालय पहुंच कर मामले की जांच की है। मजदूर की पत्नी को भी पता नहीं कि वह भाग कर कहां गया। उसने भागने को लेकर कुछ भी नहीं कहा था। मजदूर की तलाश की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.