Move to Jagran APP

अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए काम कर रही भाजपा

संवाद सूत्र पेशरार (लोहरदगा) भारतीय जनता पार्टी पेशरार मंडल की बैठक मंगलवार को पेश

By JagranEdited By: Published: Tue, 01 Dec 2020 10:19 PM (IST)Updated: Tue, 01 Dec 2020 10:19 PM (IST)
अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए काम कर रही भाजपा
अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए काम कर रही भाजपा

संवाद सूत्र, पेशरार (लोहरदगा) : भारतीय जनता पार्टी पेशरार मंडल की बैठक मंगलवार को पेशरार बाजार टांड़ में मंडल अध्यक्ष भरत किसान की अध्यक्षता में हुई। जिसमें संगठन की मजबूती और पंचायत समितियों के विस्तार पर चर्चा की गई। मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में पंचायत समिति का विस्तार किया गया। बैठक में मुख्य रुप से उपस्थित भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी पशुपति नाथ पारस ने कहा कि भाजप संगठन से जुड़े कार्यकर्ता अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए निरंतर कार्य करें। उन्होंने कहा कि भाजपा इस तरह के कार्य में शुरू से हीं रही है और वह सबका साथ सबका विकास सबके विश्वास के साथ लक्ष्य लेकर देश भर में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि कुछ पार्टियां और विशेषकर झारखंड में कांग्रेस एवं जेएमएम अपने राजनीतिक हितों को साधने के लिए लोगों को दिग्भ्रमित कर रहे हैं। जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगों को वंचित कर रहे हैं। यहां तक कि केवल राज्य में फंड न रहने का बहाना बनाकर अपने कार्यों के निष्पादन से बचने की कोशिश किया जा रहा है। कांग्रेस-जेएमएम का यह झूठ ज्यादा दिन तक चलने वाला नहीं है। भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता इनके चेहरे को बेनकाब कर देगी और लोगों को जनकल्याणकारी कार्यों का लाभ पहुंचाने के लिए काम करेगी। बैठक में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश प्रसाद की मां सरोजा देवी के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। मौके पर भरत किसान, तुलसी उरांव, संतोष साहू, सुरेंद्र नगेसिया, नंद किशोर पांडे, सुशील उरांव, देव कुमार सिंह, जितेंद्र नगेसिया, सुरेश नगेशिया, धर्मदेव उरांव, श्याम किशोर सिंह, महेश नगेशिया, रामजीत सिंह, विजय नगेसिया सहित भाजपा के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.