कांग्रेस के नीति-सिद्धांत से लोगों को अवगत कराएं : अभिनव सिद्धार्थ
कैरो प्रखंड युवक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में शुक्रवार प्रखंड के बक्सी गांव में युवक कांग्रेस के सभा का आयोजन किया गया।
कैरो (लोहरदगा) : कैरो प्रखंड युवक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में शुक्रवार प्रखंड के बक्सी गांव में युवक कांग्रेस के सभा का आयोजन किया गया। जिसमें प्रखंड के सभी पंचायत के युवा साथी शामिल हुए। सभा में बतौर मुख्यअतिथि झारखंड प्रदेश युवक कांग्रेस के महासचिव अभिनव सिद्धार्थ शामिल हुए। उनकी मौजूदगी में युकां संगठन की मजबूती और प्रखंड कमेटी के विस्तार पर चर्चा हुई। इस मौके पर अभिनव सिद्धार्थ ने कहा कि आगामी चुनाव में पार्टी कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाकर पार्टी प्रत्याशी को जीत दिलाना है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता गांव-गांव से लेकर टोला-टोला में घूमकर संगठन की नीति और सिद्धांत से लोगों को अवगत कराएं। इस दौरान लोगों की समस्याओं को सुने और प्राथमिकता के साथ समाधान की दिशा में प्रयास करें। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं का समाधान हमारी पहली प्राथमिकता है। जिला युवा कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुमित सिंहा ने कहा कि युवा कांग्रेस में शामिल होने वाली युवा साथी का संगठन में स्वागत है। उन्होंने कहा कि जिले से सभी पंचायत व प्रखंड स्तर पर इसी तरह की सभा कर केंद्र व राज्य सरकार के गलत कार्यों को जनता के सामने उजागर करना है। उन्होंने कहा कि बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के बजाए उन्हें भटकाया जा रहा है। झारखंड के भोले-भाले युवाओं में सामाजिक विष भरने का काम किया जा रहा है, उससे बचना होगा। उन्होंने कहा कि सरकार की ऐसी कोई भी मानसिकता जिससे समाज को नुकसान हो युवा कांग्रेस अब ऐसा नहीं होने देगी। सभा में युवा कांग्रेस के जिला महासचिव कार्तिक कुजूर, सफिक अंसरी, अभिषेक चैहान, युकां के कैरो प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा उरांव, पंचायत अध्यक्ष मनोज उरांव, विकाश उरांव, तिला उरांव, सुभाष उरांव, विकास उरांव, योगेंद्र उरांव, अमित उरांव, विषय उरांव, सुनील उरांव, महादेव उरांव, गणपत उरांव, ओमाहा लकड़ा, अमर लकड़ा, लच्छू उरांव आदि मौजूद थे।