सड़क दुर्घटना में अधेड़ घायल
लोहरदगा : लोहरदगा शंख मोड़ से लुकैया मोड़ पथ में सदर थाना क्षेत्र के कुजरा गांव के समीप स
By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Sep 2018 08:20 PM (IST)Updated: Fri, 21 Sep 2018 08:20 PM (IST)
लोहरदगा : लोहरदगा शंख मोड़ से लुकैया मोड़ पथ में सदर थाना क्षेत्र के कुजरा गांव के समीप सड़क दुर्घटना में अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जाता है कि शहरी क्षेत्र के मैना बगीचा निवासी चेतवा भगत का पुत्र देवधन भगत (55 वर्ष) मोटरसाइकिल से चांपी से लोहरदगा की ओर आ रहे थे। तभी कुजरा गांव के समीप मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिससे देवधन गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सहायता से देवधन को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां देवधन का प्राथमिक उपचार किया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें