बकरीद के त्योहार पर अपने घर में ही अदा करें नमाज
?????? ????? ?? ???? ??? ???? ?????? ?? ???? ???? ????? ????? ?????? ?? ??????? ???? ?? ????? ?? ????? ?? ??????? ?? ???? ?? ??? ?? ???? ??? ???? ?? ???? ?? ??? ???? ?? ????? ?? ??????? ???? ?? ?????? ?? ???? ?? ????? ?? ????? ?? ???? ??? ???? ?? ??? ?? ?? 31 ????? 2020 ?? ????????? ??? ???? ????? ???? ??? ??? ??? ???????? ?????? ???? ??? ?? ??????? ?? ???? ??? ??? ???? ??? ??????? ???? ?? ??????? ?????? ?? ??????? ??????? ???? ????
जागरण संवाददाता, लोहरदगा : कोरोना वायरस से बचाव एवं इसके रोकथाम को लेकर डीसी दिलीप कुमार टोप्पो ने मुस्लिम समाज के लोगों से बकरीद के त्योहार पर अपने घर में ही नमाज अदा करने की अपील की है। डीसी ने लोगों से शारीरिक दूरी के नियमों का पालन और मास्क के उपयोग की अपील की। डीसी ने कहा है कि 31 अगस्त 2020 तक देशव्यापी लॉक डाउन घोषित किया गया है। गृह मंत्रालय द्वारा जारी किए गए निर्देश के आलोक में लॉक डाउन एवं शारीरिक दूरी से संबंधित नियमों का अक्षरश: अनुपालन किया जाना है। उपायुक्त दिलीप कुमार टोप्पो ने जिलेवासियों को ईद-उल-अजहा (बकरीद) की मुबारकबाद दी है। साथ ही अपील की कि बकरीद का त्योहार शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं। शारीरिक दूरी का ख्याल रखें। लोग ईदगाह के बजाय अपने घरों में ही नमाज अदा करें। कोरोना वायरस महामारी के कारण इस वर्ष विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। साथ ही कोरोना वायरस संक्रमण के कारण अभी तक राज्य में कहीं भी जमावड़ा की अनुमति नहीं है। यह सुनिश्चित किया जाए कि ईद-उल-अजहा के अवसर पर ईदगाह, मस्जिदों में भीड़ इक्कट्ठा न हो एवं किसी भी प्रकार का भीड़-भाड़ वाला आयोजन धार्मिक स्थल सहित अन्य स्थलों में नहीं हो। जिले में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्टैटिक सह गश्ती दल दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।