कैरो के गजनी में श्रद्धालुओं ने निकाली कलशयात्रा
लोहरदगा में कलशयात्रा निकली
संवाद सूत्र, कैरो (लोहरदगा) : प्रखंड के विभिन्न स्थानों में महाशिवरात्रि के मौके पर अनुष्ठान का आयोजन किया गया। गजनी गांव स्थित महादेव मंडा में आयोजित 24 घंटे के अखंड हरिकीर्तन व भंडारे का आयोजन का आयोजन किया गया। हरिकीर्तन प्रारंभ होने से पूर्व श्रद्धालुओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गई। कंदिनी नदी से जल उठाकर पूरे गांव भ्रमण करते हुए महादेव मंडा में कलश स्थापित किया गया। आचार्य कौशल कांत त्रिपाठी द्वारा सभी अनुष्ठान संपन्न कराए गए। वहीं कैरो प्रखंड मुख्यालय स्थित नर्मदेश्वर शिव मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। इसके अलावे गुड़ी, हनहट, नरौली, खरता, टाटी, चेरिमा आदि गांवो में श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम को सफल बनाने में रामधन साहू, कुलदीप साहू, पंकज लोहरा, रंजन महतो, मंटू लोहरा, शिवशंकर लोहरा, अजय साहू, गाजा महतो, बजरंग प्रसाद, रिकू प्रसाद, कमलेश प्रसाद, पप्पू गुप्ता, कारू महतो, रामेश्वर साहू आदि मौजूद थे।